News PR Live
आवाज जनता की

सही साबित हुई आशंका! गैंगस्टर विकास दुबे को एनकाउंटर में मारा गया, यूपी एसटीएफ से हथियार छीन कर की थी भागने की कोशिश

- Sponsored -

- Sponsored -

कानपुरः गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर सोशल मीडिया में जताई जा रही आशंका आखिरकार सही साबित हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ने कानपुर में उसका एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार वह एसटीएफ से  हथियार छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले यूपी एसटीएफ ने विकास के तीन साथियों का भी एनकाउंटर कर दिया था।

सीने और सिर में मारी गोली

सुबह तकरीबन 6-40 मैं यूपी एसटीएफ में इनकाउंटर कर मार गिराया सीने और सिर में गोली मारी गई है लगातार 10 से 15 मिनट तक  दोनों तरफ से गोली चलती रही विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया तभी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

- Sponsored -

- Sponsored -

गाड़ी पलटने के बाद की थी भागने की कोशिश

कानपुर ला रही एसटीएफ गाड़ी ला रही थी। गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

पूरा हुआ बदला

जिस बेरहमी से विकास और उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। उसे देखकर न सिर्फ यूपी पुलिस, बल्कि सोशल मीडिया में भी विकास को लेकर गुस्सा था। जिस तरह से यूपी पुलिस उसे ढूंढ रही थी। यह तय था कि इस बार पुलिस कोर्ट के चक्कर नहीं लगाएगी और खुद फैसला करेगी। विकास के मारे जाने के बाद यह बात सही साबित हुई है। उसकी मौत के बाद आठ पुलिसकर्मियों को भी न्याय मिल गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.