घर में साफ सफाई कर रही एक महिला की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो गई। यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र का बताया जाता है। जहाँ सिंघी गांव में महिला घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाने के दौरान महिला स्टैंड पंखा हटा रही थी। तभी पंखा में विधुत प्रवाहित होने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा झुलसी महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बिजली करंट के चपेट में आकर मरी महिला की पहचान सिंघी गांव निवासी कमला राम की पत्नी लाल परी देवी के रूप में हुई है। महिला के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।