सावन की अंतिम सोमवारी आज: जदयू ट्रेडर्स के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, आज जरूर करें ये काम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज सावन की अंतिम सोमवारी है। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही भगवान शिव की मन से आज पूजा-अर्चना करने की बात कही है। बता दें कि सावन महीने की आज चौथी और आखिरी सोमवारी है। आज के दिन पूरे विधि विधान के साथ महादेव की पूजा करेंगे तो सफलता पाएंगे।

बता दें कि सावन सोमवार का व्रत रखने वालों की शिव जी सभी मुरादें पूरी करते हैं। भोलेनाथ स्वभाव से बहुत भोले हैं, मात्र एक लौटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं।

पूजा- विधि 

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।

शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।

भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।

भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।

भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें

Share This Article