सावन की अंतिम सोमवारी पर रिलीज हुआ रितेश पांडेय का धमाकेदार गाना ‘अड़भंगिया भोला’

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाबा भोलनाथ के महीने सावन में भोजपुरी संगीत का अपना ही महत्‍व है। ऐसे में कई भोजपुरी सावन स्‍पेशन गाना रिलीज हो रहा है। इसी क्रम में आज सावन की अंतिम सोमवारी पर वायरल स्‍टार रितेश पांडेय का धमाकेदार गाना ‘अड़भंगिया भोला’ रिलीज हुआ है। यह गाना आर वी एफ इंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय खुद नजर आये हैं। इसमें वे बाबा बोलेनाथ के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ गाने में ऋतु सिंह हैं, जबकि रितेश के साथ शिल्‍पी राज ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है।

लिंक : https://youtu.be/5MxjIBBDrAA

गाना ‘अड़भंगिया भोला’ बाबा भोलनाथ की स्‍तुति है, जिसका प्रजेंटेशन बेहद मनोरंजक तरीके से हुआ है। इसमें रितेश पांडेय ने अपनी सुरीली आवाज से चार चांद लगाएं हैं। यही वजह है कि इस गाने को लेकर वे बेहद उत्‍साहित हैं और कहते हैं कि हमने इस सावन अब तक भोलेनाथ के लिए कई गाने गाये हैं। यह गाना उन सब से बेहद खास है। अलग है। निराला है। इस गाने पर बाबा के भक्‍त झूम उठेंगे और उन्‍हें यह खूब पसंद भी आयेगा। गाने का कंसेप्‍ट बेहतरीन है। इसलिए हम आप सबों से अपील करते हैं कि हमारे गाने को एक बार जरूर सुनें। बहुत मजा आयेगा। सावन के जाते – जाते यह धमाकेदार गीत आपके लिए है।

आपको बता दें कि गाना ‘अड़भंगिया भोला’ का गीतकार और संगीतकार आर आर पंकज हैं। वीडियो डायरेक्‍टर रवि पंडित हैं। रितेश पांडेय भोजपुरी के वायरल स्‍टार में से एक हैं। उनके गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। चाहे वो फिल्‍म से जुडा गाना हो या किसी त्‍योहार के लिए बना गाना हो।

Share This Article