सावन की हुई शुरुआत,59 दिनों तक चलेगा सावन,विधि विधान से पूजा पाठ शुरू।

Patna Desk

 

सावन महीने विधि विधान से पूजा, पाठ करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। हिंदू धर्म के मान्य पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा।इस साल सावन 59 दिनों का है। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में सावन के पहला दिन अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर, हर शहर, गांव के छोटी बड़ी शिव मंदिरों में सुबह से शिव भक्तों, बच्चे,महिला,का भीड़ नजर आ रहा है। वही शिव भक्तों का लम्बी लाइन लगा कर बोल बम, जय शिव का नारा लगा रहे है।

हाथो में लोटा,लोटिया में जल में बेलपता,फूल लेकर लम्बी कतारों में नजर आ रहे है। वही पुलिस प्रशासन ने हर शिव मंदिरों को सुरक्षा के लिए पूरा इंतजाम किया है, ताकि कोई घटना नही घटित हो सके। अरेराज मंदिर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ कई अधिकारी सावन चढ़ने के एक दिन पहले अरेराज मंदिर में मेला का उद्घाटन किया। वही जिलाधिकारी सौरव जोरवार ने कहा कि दूर दूर से आए शिव भक्तों को कोई परेशानी नही हो सके इस लिए पूरा सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

Share This Article