सासाराम आगमन पर भाजपा एमएलसी का महिला कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

Patna Desk

 

रोहतास, बिहार विधान परिषद् में मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी का पुरजोर विरोध कर सुर्खियों में आई भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह का सासाराम में आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान की एक बार फिर निंदा की तथा कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भाषा का इस्तेमाल किया है उससे पूरे देश की महिलाएं शर्मिंदा हैं तथा उनके बयान की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री अपना दिमागी संतुलन खो दिए है। उनकी संगत व उम्र का असर अब व्यवहार एवं बोलचाल में भी दिखने लगा है। आने वाले समय में बिहार की महिलाएं उनको जरूर सबक सिखायेगी। वहीं मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर निवेदिता सिंह ने कहा कि यह आजाद भारत के लिए बड़ा हीं दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तथा मीडिया पर बैन लगने से सरकार की मंशा पर सवाल उठना लाजिमी हैं। इससे पहले श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था। इसलिए अब महागठबंधन सरकार के विनाश का समय आ गया है। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी, उर्मिला देवी, आशा देवी, वृंदा देवी, चांदमुनी देवी, रूनी देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, प्रभावती देवी, जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, संतोष पटेल, सुमित सिंह बिट्टू, राजीव सिंह, विनोद उजैन, प्रभाकर तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, अनिमेष राठौर, सुनील सिंह, कमलेश सिन्हा, सत्यनारायण पासवान, परमेश्वर सिंह, मंजी पासवान, शिवपूजन राम आदि शामिल रहे।

Share This Article