- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -भागलपुर नवगछिया खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी भीषण कहर बरपा रही है. एक दर्जन से अधिक मकान कोसी नदी में समा गये. देखते ही देखते पक्का मकान कोसी में समा जा रहा है.
कोसी के कहर का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पक्का मकान ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर कोसी नदी में समा गया. तस्वीर देख लोग डरे सहमे हैं. बीते 20 दिनों से भीषण कटाव हो रहा है. कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते एक सप्ताह में आठ लोगों का घर नदी में समा गया. 15 लोगों का घर कोसी के मुहाने पर हैं, जो कभी भी कटाव की भेंट चढ़ सकता है. कटाव की रफ्तार को देख नदी किनारे बसे लोग अपने घर को खुद तोड़ सामान के साथ पलायन की तैयारी कर रहे हैं. कुछ लोग घर छोड़ सुरक्षित जगह पर चले गये हैं.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
