सिंह नक्षत्र को लेकर गंगा घाटों पर लोगों का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, चारों ओर सुरक्षा की ठोस व्यवस्था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सिंह नक्षत्र के रविवार लोक आस्था का पर्व के अवसर पर हजारों महिला श्रद्धालुओं ने मुंगेर के विभिन्न पवित्र कष्टहरनी, बबुआ, सोझी गंगा घाटों में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जिले के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में महिलाएं गंगा घाट पहुंची। सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

सिंह नक्षत्र का पहला रविवार का अपना एक विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं गंगा स्नान और दान पुण्य करने एक बाद अपने पति और संतान के लिय पूजा अर्चना करती है। मुंगेर गंगा घाट पर पहुंची महिलाओं ने बताया कि सिंह नक्षत्र में पड़ने वाला रविवार व्रत का बड़ा महत्व है। पूरे वर्ष के रविवार व्रत करने से जो फल की प्राप्ति होती है वह फल सिंह नक्षत्र में पड़ने वाले रविवार व्रत करने से मिल जाता है।

यह व्रत पति एवं संतान के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। यह व्रत लोक आस्था का महापर्व छठ की तरह किया जाता है। सिंह नक्षत्र रविवार व्रत दो दिवसीय होता है। शनिवार को व्रती नहाय खाय की तरह स्नान कर बिना लहसुन प्याज के भोजन करती है। ततपश्चात रविवार की शाम गंगा घाट पहुंचकर स्नान कर श्वेत वस्त्र पहनकर वहीं केले के पत्ते पर कई प्रकार के फल का भोग सूर्य भगवान को लगाकर खुद पारण करती है एवं प्रसाद का वितरण करती है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article