सिपाही भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा आज, सभी तैयारीयां पूरी, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर, केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का चौथा चरण आज बुधवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। पिछले तीन चरणों की तरह प्रशासन चौथे चरण की परीक्षा भी कदाचार मुक्त एवं शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्र के 200 गज के परिधि में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू किया गया है। इसके तहत परीक्षा केंद्र के आसपास पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक साथ चलना या इकट्ठा होना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना, कोई भी घातक हथियार या आग्नेय अस्त्र लेकर चलना या बेवजह घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रत्येक केंद्र पर इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी को पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है तथा डीएसपी साइबर क्राइम को पुलिस पदाधिकारी के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। सोशल मीडिया सहित संचार के अन्य माध्यमों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसके साथ ही केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के आदेश के आलोक में अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश समय भी 10:30 तक ही निर्धारित है। सभी परीक्षा केन्द्रों की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल एवं पर्याप्त मात्रा में रौशनी के लिए जनरेटर की पूर्व व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। इस परीक्षा में रिपोर्टिंग समय 9:30 बजे है तथा 10:30 बजे के बाद किसी की परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा समाप्त होने के पूर्व किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को टॉयलेट शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं सभी परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र तथा फोटो पहचान पत्र यथा आधार कार्ड के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी। सभी परीक्षार्थियों हेतु जगह पूर्व में निर्धारित है, जिस पर परीक्षार्थियों का रोल नंबर तथा फोटो स्टिकर निश्चित रूप से चिपकाए जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा जनरेटर लगे हुए रहेंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक, फोटो, वीडियो आदि लिए जाएंगे जिससे गड़बड़ी करने वालों की आसानी से पहचान हो सकेगी तथा सीसीटीवी तथा जैमर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई भी लेखन सामग्री लेकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेखन सामग्री परीक्षा के दौरान ही केंद्र अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर पर कोई लेख, सादा कागज,क्लिप बोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन,ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी,पैमटॉप या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित है।

परीक्षा कार्य में लगे कोई भी कर्मी के भी मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इधर, परीक्षा आरंभ होने से 10 मिनट पूर्व शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के सामने ही प्रश्न पत्रों का पैकेट खोला जाएगा। किसी भी परिस्थिति में यूज्ड या अनयूज़्ड ओएमआर शीट अथवा क्वेश्चन बुकलेट केंद्र के बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति परीक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन, हॉल या कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी भी वैध कागजात के अतिरिक्त कोई भी अन्य कागजात परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर फ्रेंसिंग या जांच के लिए महिलाओं के निजता का ध्यान रखते हुए अलग से व्यवस्था की गई है। गहन जांच प्रक्रिया में अधिक लंबी लाइन हो सकती है इसीलिए निर्धारित समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपेक्षा की गई है तथा धैर्य और अनुशासन के साथ अपनी बारी का इंतजार करने की आशा की अपील भी प्रशासन द्वारा की गई है। जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर के पदाधिकारी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह ऑब्जर्बर बनाया गया है तथा उनके सहयोग के लिए इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त किए गए हैं। स्टेटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहकर स्वच्छ, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपादित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी उपद्रव की स्थिति में पुलिस बल के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्र को चार भाग में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय परीक्षक बनाए गए हैं जिसमें जिले स्तर के वरीय पदाधिकारी लगाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट समन्वय आब्जर्वर की भूमिका में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार दो वरीय अधिकारियों को उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है जो पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रत्येक केंद्र पर घूम-घूम कर कदाचार मुक्त परीक्षा संपादित कारण करवाने में सहयोग करेंगे।

वहीं परीक्षा को बेहतर समन्वय ढंग से संपन्न करने के लिए जिला गोपनीय शाखा कैमूर में दूरभाष संख्या 06189 222250 नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिस पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर द्वारा शहर के सभी होटल, लॉज, ढाबा, कोचिंग संस्थानों आदि की गहन जांच की जा रही है। प्रथम चरण की परीक्षा के पूर्व भी कुछ असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया था। सभी कोचिंग सेंटर तथा प्रमुख जगहों पर सादे लिबास में पुलिस कर्मियों के प्रतिनियुक्ति की गई है जो गुप्त सूचना संग्रहण कर नियंत्रण कक्ष को देंगे। आज ट्रैफिक की सुगम व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। विदित हो कि सिपाही भर्ती परीक्षा कुल छः चरण में होना सुनिश्चित है। पांचवें चरण की परीक्षा 25 अगस्त को होगी।

इधर, परीक्षा के सफल संचालन के लिए डॉ संजीव कुमार सज्जन वरीय उप समाहर्ता कैमूर को नोडल पदाधिकारी प्राधिकृत किया गया है। परीक्षा के विधि व्यवस्था के संपूर्ण वरीय प्रभार में ज्ञान प्रकाश उप विकास आयुक्त तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गजेंद्र प्रसाद हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article