News PR Live
आवाज जनता की

सिरदर्द में महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए पेनकिलर्स का सेवन? क्या हैं इसके साइड डिफेक्ट्स

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आजकल सिरदर्द की समस्या काफी आम बात हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अक्सर लोग सिरदर्द होने पर पेनकिलर्स का सेवन कर लेते हैं जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर महिलाओं के लिए! ऐसे में महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए पेनकिलर्स का सेवन?
सिरदर्द की समस्या वैसे तो काफी आम बात होती है लेकिन अधिकतर मामलों में ये समस्या पेनकिलर्स खाने से ठीक हो जाती है। महिलाओं में सिरदर्द की समस्या पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक पाई जाती है। लेकिन आप जानते हैं क्या 30 से 40 साल की महिलाओं के लिए सिरदर्द होने पर पेनकिलर्स खाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

अधिकतर सिरदर्द ऐसे होते हैं जो अपने आप ही ठीक हो जाते हैं और इसका शरीर पर कोई खतरनाक असर भी नहीं पड़ता है। लेकिन कई बार सिरदर्द की समस्या काफी लंबे समय तक बनी रहती है, कुछ अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लगभग 52 परसेंट लोगों को रेगुलर बेसिस पर सिरदर्द की समस्या से पीड़ित होते हैं। वैसे तो आपको बता दें कि सिरदर्द कई तरह के होते हैं जैसे माइग्रेन और टेंशन आदि के कारण। नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, दुनियाभर में हर 5 में एक महिला और हर 15 में से 1 पुरुष को माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जो लोग पेनकिलर्स का सेवन करते हैं इससे उनकी यह समस्या और भी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यह समस्या पेनकिलर्स का बहुत अधिक सेवन करने से होती है. ऐसा करना 30 से 40 साल की महिलाओं के बीच काफी आम है।

एक्सपर्ट का कहना है कि सिरदर्द की समस्या जेनेटिक भी हो सकती हैं लेकिन सिरदर्द का भले ही कोई भी कारण हो इसके लिए पेनकिलर्स का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सिरदर्द या माइग्रेन होने पर पेनकिलर्स ना लेने से कुछ दिन तक आपको काफी तकलीफ हो सकती है, लेकिन ऐसा करने से आपको इस समस्या का बार-बार सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको रेगुलर बेसिस पर सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपको पेनकिलर्स के बजाय दूसरा कोई ऑप्शन जैसे लो-डोज एंटी-डिप्रेसेंट या बीटा ब्लॉकर्स ट्राई करना चाहिए।

अगर आपको कभी-कभी सिरदर्द होता है तो यह चिंता का विषय नहीं है और पेनकिलर्स का सेवन ना करके कुछ ही समय में आप इससे छुटकारा पा सकते हैं लेकिन अगर आपको रेगुलर बेसिस पर सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है,एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपको सिरदर्द के अलावा बुखार, मसल्स पेन और वेट लॉस हो रहा है तो आपको जरूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.