News PR Live
आवाज जनता की

सीएम नीतीश पहुंचे नवादा,बोले -15 सालों तक कुछ काम नहीं हुआ था हमने सब बदला

- Sponsored -

- Sponsored -

नवादा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवादा पहुंचे जहां पर वारिसलीगंज के माफीगढ़ के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि  इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुमन जी, मंच संचालक श्री शैलेंद्र जी आप सबलोगों का स्वागत करते हैं। काफी गर्मी है और आपलोग यहां आए हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमलोगों के कैंडिडेट विवेक ठाकुर जी जरुर जीतेंगे।

वर्ष 2005 से हमलोगों ने विकास का काम करना शुरु किया। बीच में थोड़ा इधर उधर हो गए थे, अब कहीं नहीं जाएंगे।

सीएम नीतीश ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा –

15 सालों तक पति–पत्नी को राज दिया गया था, उनलोगों ने क्या किया। शाम होते कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। सड़कों की क्या हालत थी। उस समय हम सांसद थे तो कितना पैदल चलना पड़ता था। आज उनका बेटा बोलता रहता है हमने बहुत कुछ किया। इसलिए हमने उसे हटा दिया।

कहीं कोई लड़की पढ़ती थी तो 5 वें क्लास के आगे नहीं पढ़ पाती थी। अस्पताल में महीना में 39 लोग जाते थे, एक दिन में एक या दो आदमी इलाज के लिए पहुंचते थे। अब देखिए कितना बड़ा बदलाव हुआ है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना काम हमलोगों ने काम किया। लड़कियों को पोशाक, साइकिल दिया, बाद में लड़कों को भी पोशाक और साईकिल दिए। हम नई पीढ़ी के लोगों से कहेंगे कि हमलोग अगर सरकार में नहीं आते तो आप लोग घर में ही पड़े रहते। आज बिहार में जगह-जगह जाने का रास्ता बन गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितनी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं।

हमलोगों ने 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में आरक्षण दिया। इसका अनुसरण करते हुए कई राज्यों ने इसे अपना लिया। हमारे पत्रकार मित्र बैठे हैं तो जो हमने किया आप उसी को ट्विट कर दीजिए।

यहां तो लोग अपने पूरे परिवार को ही चुनाव मैंदान में उतार दिए हैं। हम 18 साल से यहां हैं किसी परिवार को नहीं लाया और ना ही मेरे परिवार को कोई पहचानता है। हम सब जाति, धर्म के लोगों से कहेंगे कि आपको क्यों नहीं कर रहे हैं वो लोग, सिर्फ अपने परिवार को ही करेंगे।

हमलोग अपने लिए नहीं सबके लिए काम करते हैं। ये लोग परिवार के लिए काम करते हैं। केंद्र में मंत्री थे, यहां भी हैं एक पैसा नहीं लेता। सब तरह से काम हमने किया।

वर्ष 2005 में प्रजनन दर 4.3 था अब यानि दो साल पहले 4.3 से घटकर 2.9 हो गया। हमने सर्वे कराया तो पता चला मैट्रिक पास लड़की का प्रजनन दर देश में और बिहार में एक था। इंटर पास लड़कियों का प्रजनन दर देश में 1.9 थी जबकि बिहार में 1.6 थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

कहीं वृक्षारोपण ये लोग करवाए थे, आज आप देख लीजिए हमलोगों ने कितना वृक्षारोपण कराया है हमलोगों ने। सरकारी नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में कितना काम किया गया।

हमलोगों ने 8 लाख लोगों को नौकरी दिया। बाद में हमलोगों ने इसको 10 लाख करने की बात कही। 4 लाख युवाओं को नौकरी मिल गई। 1 लाख पर काम जारी है। 3 लाख पदों का सृजन किया जा रहा है। रोजगार 5 लाख से ज्यादा दिया जा चुका है।

वर्ष 1990 से 2005 तक समय उनको मिला शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनलोगों ने क्या किया । काम हो रहा है तो अब ये लोग राज करना चाहते हैं। हिंदु मुस्लिम का झगड़ा जब से हम आए हैं हो रहा है क्या। हमलोगों को वोट नहीं दीजिएगा। हम तो भाजपा के साथ ही रहकर सारी सुविधाएं मुस्लिम समुदाय को भी उपलब्ध करा रहे हैं।

जब केंद्र में अटल जी की सरकार में हम मंत्री थे तो जहां जाते थे तो देखते थे स्वयं सहायता समूह दिखता था। उसके बाद हमलोगों ने कर्ज लेकर तय किया और उसका नाम दे दिया जीविका। उस समय के केंद्र के लोगों ने यहां आकर देखा और उस समय की केंद्र सरकार ने देशभर में नाम दिया आजीविका।

हमलोग लगातार काम करवाते रहते हैं किसी को कोई दिक्कत न हो। 10 लाख 51 हजार जीविका की संख्या हो चुकी हैं। आज जीविका दीदियों से हर जिलों में जाकर मिलता हूं। 1 करोड़ 31 लाख से भी ज्यादा इनकी जो संख्या हो गई है कितना बड़ा बदलाव हुआ है। आप हरा दीजिएगा तो सरकारी पैसा को अपने पास रखेगा और आपलोगों का काम नहीं करेगा। इसलिए आप हमारे उम्मीदवार को जीताईयेगा। कहीं इधर-उधर मत होइयेगा। केंद्र में अगली बार भी अपनी सरकार होगी। इस बार भी देशभर में 400 से ज्यादा एमपी होंगे। बिहार में एनडीए के सब को जितवाईयेगा।

नवादा सदर, रजौली के सिरदौला में तीन आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया। स्वास्थ्य, पथों का लागातार निर्माण कराया गया। 98 करोड़ की लागत से सब ग्रिड का निर्माण कराया गया है। हर घर नल का जल, बिजली, शौचालय का काम करवा दिया गया है।

हम तो नई पीढ़ी को और बाकी लोगों को, महिलाओं से कहूंगा कि चाहे किसी जाति, धर्म के हों सबको बताईयेगा कि कितना ज्यादा काम किया गया है। हर तरह से हर जगह का काम किया है। केंद्र सरकार का बिहार के विकास में भरपुर सहयोग रहा है।

हाथ उठाकर बताएं कि आपलोग विवेक ठाकुर जी को जीताईयेगा न। हम इनको जीतने के लिए माला पहना रहे हैं। हमलोग मिलकर राज्य और केंद्र का विकास करते रहेंगे और बहुत आगे बढ़ेंगे। आपलोगों को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। जो हमने बात कहा है वो सारी बातों को पहुंचाईये। आपको आश्वस्त करते हैं, पत्रकार मित्रों से भी कहेंगे कि जो कुछ नहीं करता है उसका छपता रहता है। हमलोग काम करने के लिए कमिटेड हैं। उसी सेवा में लगे रहते हैं। अभी कुछ ही बातों की हमने चर्चा की है।

बता दे जनसभा को सांसद श्री शंभु पटेल, विधायक श्रीमती अरुणा देवी, जहानाबाद सांसद श्री चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राज्यसभा सांसद श्री संजय झा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, नवादा लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी श्री विवेक ठाकुर ने सभा को संबोधित किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.