सीबीआई ने शुरू की सुशांत सिंह आत्महत्या की जांच

PR Desk
By PR Desk

पटनाः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच का काम सीबीआई ने संभाल लिया है। बताया जा रहा है सुशांत सिंह के केस के जुड़े सारी फाइल मुंबई पुलिस से सीबीआई को सौंपने के लिए कहा गया है। वहीं मामले की जांच के लिए मुंबई गए बिहार पुलिस के चारों अधिकारी के भी वापस बिहार लौटने की बात सामने आई है।

बता दें कि 14 जून को सुशांत राजपूत ने मुंबई में अपने आवास में फांसी लगा ली थी। जिसको लेकर मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते केस को सीबीआई को सौंपने की मांग हो रही थी। जिसमें बिहार सरकार की सिफारिश पर बुधवार को केंद्र ने मंजूरी दे दी थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार के निर्णय पर मुहर लगा दी थी। साथ ही जांच में लापरवाही बरतने पर मुंबई पुलिस को भी जमकर फटकार लगाई थी।

Share This Article