News PR Live
आवाज जनता की

सीमा बल 29वी वाहिनी और बाराचट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फन्गुनिया ग्राम से बरामद हुआ डोडा और अफीम की खेप।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

सशस्त्र सीमा बल 29वी वाहिनी कमांडेंट श्री एच.के गुप्ता के निर्देशानुसार इ कंपनी बीबीपेसरा और बाराचट्टी पुलिस संयुक्त अभियान के लिए सूचना के आधार पर फन्गुनिया , हरनाई, पिपराही गांव के लिए निकली हुई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसी क्रम में सशस्त्र बल को देखकर फन्गुनिया गांव के नजदीक पहुंचने पर कुछ लोग जंगल की ओर भागते हुए दिखे, सशस्त्र बल के द्वारा उस एरिया को सर्च किया गया तो झाड़ियों में छुपा कर रखे गए कूल 355 किलोग्राम डोडा जो कि 24 प्लास्टिक बोरियों में तथा स्टील की कंटेनर में 3.5 किलोग्राम तरल अफीम, और 1 प्लास्टिक बोरि में गांजा 9 किलो ग्राम पाया गया जिसे संयुक्त दल द्वारा जप्त कर लिया गया। एसएसबी बीबीपेसरा के कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट श्री रामवीर कुमार बताया कि सन 2022 में सीसियतरी गांव में भारी मात्रा में अफीम, डोडा को तस्करी को रोकने के लिए 29वी वाहिनी एसएसबी टीम कामयाबी हासिल किया था।

इस साल भी नारकोटिक्स खेती करने वाले तथा धंधा करने वाले तस्करों पर कड़ी नजर रखा जा रहा है और सशस्त्र सीमा बल नक्सली अभियान के साथ-साथ नकली भारतीय मुद्रा और नारकोटिक्स पदार्थ को रोकथाम के लिए हरदम प्रयासरत रहती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.