सुलतानगंज के मिर्जा गाँव में शबेबारात की रात फुट बम दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट।चार लोग घायल, पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुटी।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जा गाँव के वार्ड सात में शबेबारात की रात गाँव के असमाजिक तत्वों द्वारा बम व पटाखा फोडकर गाँव के लोगों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है|

वही इस मामले में पिडित घायल युवक मो. सहनसा ने बताया कि शबेबारात की रात गाँव के पडोसी मो. गन्नी,मो. जागिल,मो. इदरिस,रसोनिया खातुन, मो. मुसकान खातुन, तन्नु खातुन, के द्वारा घर के बच्चों से बम पटाखा फोडा जा रहा था| मना करने पर यह सभी अपने परिवार के साथ मिलकर ईट, पथ्थर, लाठी डंटा,लोहे का बैठी, गडासा से प्रहार करते हुए घर के सभी सदस्यों को बुरी तरह घायल कर दिया है| जिसमें हमारे घर के भाई मो. अफरोज, सहजादी खातुन, सकिला खातुन, घायल होने पर आनन फानन में रेफरल अस्पताल में ईलाज करते हुए घटना कि जानकारी पुलिस प्रशासन को दिया गया| वही पुलिस पुरे घटना को लेकर छानबीन करते घायल लोगों का ईलाज कराया जा रहा है|

Share This Article