सुशासन की सरकार पर बड़ा सवाल? अपराधियों ने राजधानी में दिनदहाड़े नगर पार्षद के पति को मारी गोली।

Patna Desk

राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में सुबह सुबह बड़ी खबर सामने आई है।  हथियारों के साथ यहां बदमाशों ने दबंग माने जानेवाले भाजपा नेता नीलेश मुखिया को गोली मार दी है। जिसके इलाके में हड़कंप मच गया है। उन्हें गोली मारने की यह घटना उनके ही कार्यालय के बाहर हुई है। बुरी तरह से घायल नीलेश मुखिया को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है वही नीलेश मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की बात कही जा रही है। वहीं नीलेष को गोली लगने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर जुटने लगे है।

बता दें कि सुबह दीघा थाना क्षेत्र में कार से जा रहे नीलेश मुखिया को तब गोली मारी गई, जब वह अपनी गाड़ी को यू टर्न कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से दो बदमाश वहां पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने नीलेश पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुबह का समय होने के कारण लोग उस समय अपनी दुकानें खोल रहे थे, जिनके समाने यह घटना हुई है।

Share This Article