News PR Live
आवाज जनता की

सूबे में वज्रपात से कुल 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में शुक्रवार को वज्रपात से कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। बता दें कि सूबे के 3 जिले गया, जहानाबाद और औरंगाबाद में वज्रपात से 8 लोगों की मौत हुई है। जिसमें गया में 5, जहानाबाद में दो और औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो गईय़

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 3 जिलों में वज्रपात से 8 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें, सुरक्षित रहें।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.