सेना के जवान का गंगा घाट में राजकीय सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से सबने दी विदाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के थल सेना के जवान दिगंवत पप्पू सिंह की अगुआनी गंगा घाट में हुआ राजकीय सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। बता दें कि परबत्ता प्रखंड के हीं सलारपुर गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह की सेवा काल के दौरान हीं लंबी बीमारी के कारण लखनऊ के विभागीय अस्पताल में देहांत हो जाने हो गया था।

जिनका आज उनके पुत्र प्रियांशु कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्वर्गीय धनेश्वर प्रसाद सिंह के तीन भाईयों में यह सबसे छोटा भाई था। जिनका 1999 में 86 आर्मेड युनिट संतावन दी ग्रेट में चयन हुआ था। मृतक का एक बड़ा भाई अंगद सिंह, लुधियाना पंजाब में रह रहा हैं। दूसरा भाई मुन्ना सिंह गांव में ही किसान का काम करते हैं।

इतना हीं नहीं पप्पू कुमार सिंह की शादी परबत्ता प्रखंड के हीं करना गांव निवासी सुबोध सिंह की पुत्री प्रीति कुमारी के साथ संपन्न हुई थी। वर्तमान में ये हिसार राजस्थान में यह कार्यरत था। वहीं दिगंवत पप्पू सिंह की पत्नी प्रिती कुमारी इलाज के दौरान अपने पति को किडनी भी डोनेट की थी। ईश्वर की मर्जी अनुसार मृतक अपने पीछे 1 पुत्र प्रियांशु कुमार एवं एक पुत्री मुस्कान कुमारी और अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को छोड़ गये। उनके निधन पर सलारपुर गांव सहित पुरे क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त हैं।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article