News PR Live
आवाज जनता की

सोने के दौरान सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बौरई गांव में रात में सोने के दौरान सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बौरई गांव निवासी 62 वर्षीय रामविलास शाह बताए जाते हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार कोहराम मचा हुआ है और बौरई गांव में मातम पसरा हुआ है।

बता दें कि रामविलास शाह अपने बेटी के ससुराल कुदरा गए हुए थे। जहां खाना खाने के बाद वे बेटी की ससुराल में ही चारपाई पर सो गये थे। सोने के दौरान ही उनके पैर में जहरीले सांप ले काट लिया। अभी कोई कुछ समझ पाता उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद बेटी एवं उनके ससुराल के अन्य लोगों के द्वारा झाड़-फूंक के लिए रामविलास शाह को ले गए।  जहां झाड़-फूंक के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद रामविलास शाह के शव को परिजनों के द्वारा चैनपुर थाना लाया गया। इस घटना की जानकारी होते ही उनकी सभी पुत्रियां एवं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.