स्कूल की छत पर गिरी आकाशीय बिजली, स्कूल की छत में हुआ छेद, बाल बाल बचे प्रधानाध्यापक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलाकुंड की छत पर आकाशीय बिजली गिर गया। इससे छत में छेद हो गया। वहीं प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गए। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की वजह से जहां छेद वहां से बारिश का पानी पूरे कमरे में भर गया। घटना के समय प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार विद्यार्थी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे छत में छेद होने से मलबा उनकी कुर्सी पर गिरा। लेकिन उस समय प्रधानाध्यापक बगल में लकड़ी की कुर्सी पर बैठे हुए थे। छत में छेद होने से बारिश का पानी कार्यालय में गिरने लगा प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह बगल में कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे थे पास में ही आदेशपाल बैठा था। तभी जोरदार आवाज हुआ और पूरा कमरा धुएं से भर गया। जब तक वह कुछ समझ पाते देखा कि छत में छेद हो गया है और बारिश के पानी में गिर रहा है। इस घटना के बाद स्कूल के सभी कर्मी बुरी तरह से डरे सहमे हुए थे। बिजली गिरने से कक्ष में दरार तो आ गयी साथ ही सारे बिजली उपकरण व बिजली वायरिंग जलकर ध्वस्त हो गई।

ब्रजेश कुमार विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक ने कहा की लगभग पौने दो बजे के करीब बारिश शुरू हुई, हम कार्यालय में बैठे हुए थे और हमारा आदेशपाल भी गेट के पास बैठा हुआ था, चुकी बारिश का समय था कक्षाएं चल रही थी जिसके कारण से शिक्षक लोग भी नीचे कमरे में थे। उसी समय तेज आवाज के साथ मेरे कुर्सी के ऊपर हीं गिरा। मैं उस समय बगल की कुर्सी पर बैठा हुआ था। जिस समय बिजली गिरी पूरा कमरा अंधेरा हो गया। छत से बारिश का पानी कमरे में प्रवेश करने लगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राम चरित्र पासवान, आदेशपाल ने कहा की बारिश के समय हम कमरे का खिड़की लगा कर बैठे हुए थे और अखबार पढ़ रहे थे तभी तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिससे ऑफिस का छत टूट गया और बारिश का पानी ऑफिस के गिरने लगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article