News PR Live
आवाज जनता की

स्कूल से एग्जाम देकर लौट रही छात्रा सड़क हादसे का शिकार, सिर में आई गंभीर चोट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया के शेरघाटी शहर के प्रोजेक्ट इंटर कन्या स्कूल से दसवीं कक्षा का टेस्ट परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा ऑटो से गिरन गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। छात्रा की पहचान अकौना गांव के रेखा कुमारी एवं विभा कुमारी के रूप में किया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं जानकारी देते हुए छात्रा विभा कुमारी ने बताया कि गड्ढे होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया। जिससे उसमें बैठे हम सब लोग गिर गए। उक्त घटना में रेखा कुमारी के गहरी सिर में चोट आई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ उदय उदय कुमार ने बताया कि छात्रा के सिर में चोट आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.