स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग एवं राहगीरों के मदद से आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।घटना भागलपुर और बांका बॉर्डर के बीच सोल मार्केट के समीप हुआ है। हादसे के बाद स्कार्पियो लेकर चालक मौके से फरार हो गए। जबकि ऑटो के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग सनहौला से धोरया के तरफ जा रहे थे। तभी धोरैया के तरफ से आ रहे स्कार्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक मौके से फरार हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के संबंध में ऑटो पर सवार घायल सिंटू ने बताया कि मार्केट दवाई लेने गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से टक्कर मार दी घटना में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है। जिसमें महिला समेत बच्चे भी शामिल है। सभी घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। इधर घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article