स्कॉर्पियो ने मारी युवक को टक्कर, गंभीर रूप से घायल, बाजार जाने के दौरान हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के कैमूर से है। जहां के अधौरा पहाड़ी पर मुसहरवा बाबा के मन्दिर के पास सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया गाँव निवासी अशोक सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रिशु पटेल बताया जा रहे हैं। घटना के बाद आस पास के लोगों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ पहुचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल घायल युवक से मिलने सदर अस्पताल भभुआ पहुंचें। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने बताया की पहड़िया के अशोक सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रिशु पटेल मजदूर की तलाश में अधौरा पहाड़ी पर गया था। वहीं मुसहरवा बाबा के पास तेज रफ़्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article