News PR Live
आवाज जनता की

स्टारडम सस्ते मे नहीं मिलती, क्या है ईशान किशन की सफलता का राज जानिए।

12 साल की उम्र में क्रिकेट के लिए बिहार छोड़न झारखंड पहुंचने वाले खिलाड़ी ईशान किशन ने अपने परफॉर्मेंस से स्टारडम हासिल किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

NewsPR live- स्टार ऐसे ही नहीं बनते, ना ही स्टारडम सस्ते में मिलती है इसके लिए करना पड़ता है बहुत सारा महनत। अपने परफॉर्मेंस से ही कोई स्टार बनता है। 12 साल की उम्र में क्रिकेट के लिए बिहार छोड़न झारखंड पहुंचने वाले खिलाड़ी ईशान किशन ने अपने परफॉर्मेंस से स्टारडम हासिल किया है।

महज 24 साल की उम्र में ही ईशान आज क्रिकेट की दुनिया के फलक पर पहुंच गए हैं। लगभग दो साल में ही इनका स्टारडम काफी बड़ा हो गया है।जिसके पीछे उनका महनत छिपा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

14 मार्च 2021 को टी 20 मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करनेवाले ईशान के खाते में सबसे कम उम्र में कई कीर्तिमान हैं। वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ बनाया। डेब्यू टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन बनाकर वे पदार्पण मैच में अर्द्धशतक लगानेवाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने। 2016-17 में प्रथम श्रेणी मैच में 273 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपने बड़े इरादे सभी को बता दिए थे। जब-जब ईशान को क्रीज पर उतरने का मौका मिला, उन्होंने बता दिया कि वे स्टार प्लेयर हैं।

ईशान ने अपने घर रांची में पिछले नौ अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे में 84 गेंद में 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। स्ट्राइक रेट था 110.7। तभी जता दिया था कि वे तूफान लाने को आतुर हैं। तब कहा था कि मेरी ताकत छक्के लगाना है, स्ट्राइक रोटेट की क्या जरूरत। इसके 62 दिन बाद ही तूफानी बैटिंग से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना झारखंड व रांची का नाम इतिहास में दर्ज करा दिया।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.