स्टेशन पर बच्चे के लिए कुरकुरे लाने गया व्यक्ति, ट्रेन खुलने के कारण चढ़ने के क्रम में पैर फिसला, गंभीर अवस्था में रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर खगड़िया से है। जहां पसराहा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है। बताया जा रहा कि वह पसराहा स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद ट्रेन से नीचे उतरा था। वह अपने बच्चे के लिए कुरकुरे लाने नीचे उतारा था। तभी वापस लौटने के दौरान ट्रेन खुल गई और यह हादसा हो गया।

घायल बलिया निवासी मिथलेश शाह है। जो पसराहा स्टेसन पर गाड़ी पर से उतर कर बच्चे के लिए कुरकुरे  खरीदने के लिए उतर था। वह जब सामान खरीद कर वापस लौट रहा था। तभी ट्रेन खुल गई और चढ़ने के क्रम में वह गिर गया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत देखते हुए डॉ ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article