स्थानीय दुकानदारों ने तीन शातिर ठगो को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली में स्थानीय दुकानदारों ने तीन शातिर ठगो को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है ।गिरफ्तार ठगो में एक महिला और दो पुरुष शामिल है ।दरअसल तीनो शातिर ठग पश्चिम पल्ली स्थित एक कपड़ा दुकान में सोने का हार बेचने पहुंचे थे लेकिन दुकानदार राजा मलिक को इन पर शक हो गया जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को बुला कर तीनो को उनके हवाले कर दिया ।

गिरफ्तार ठगो की पहचान गंगा ,रंधावा,संजय निवासी मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुकानदार ने बताया कि तीनों लोग दस दिन पूर्व उनके पास आए थे और कहा था कि खुदाई के दौरान उन्हें सोना मिला है यही नहीं ठगो के द्वारा उस समय असली सोना भी दिखाया गया था। और दस लाख रूपये में सौदा तय हुआ था।दुकानदार राजा मलिक ने होशियारी का परिचय देते हुए ठगो को बुलाया जिसके बाद देर शाम पांच लोग सोने का जेवर लेकर पहुंचे थे ।दुकानदार ने देखते ही नकली जेवर को पहचान लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी ।हालाकि दो लोग मौका देख कर फरार हो गए ।सूत्रों की माने तो इससे पूर्व भी इन लोगो ने शहर में कई लोगो को चुना लगाया है ।लेकिन आज इनकी किस्मत खराब थी और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।दुकानदार सहित अन्य लोगो ने कहा कि इनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जानी चाहिए ।ठगो ने कहा कि खुदाई में सोना मिलने की बात कहकर ये लोग ठगी की घटना को अंजाम देते है ।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और थाना ले गई है । सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article