NEWSPR डेस्क। गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट से नाशिक के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेल की फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई। जिससे कि इमरजैंसी लेंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। दिल्ली से नाशिक के लिए सुबह 6:54 बजे स्पाइस जेट की B737 फ्लाइट संख्या 8363 ने उड़ान भरी थी लेकिन बीच हवा में खराबी आने के बाद उसे दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइक के ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिसके बाद सब नॉर्मल हुआ। विमान की इमरजैंसी लेंडिंग की घटनाएं खूब बढ़ रही। पहले भी कई फ्लाइट हादसे का शिकार होते होते बची है।स्पाइस जेट के मुताबिक क्रू मेंबर्स को अचानक पता चला कि ऑटो पायलट सिस्टम में कुछ खराबी है जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराय गया। बता दें कि भारतीय विमानों में पिछले कुछ महीनों से लगातार खराबी की खबरे सामने आ रही हैं। विमानों की कभी इमरजेंसी लैंडिंग तो कभी तकनीकी खराबी के मामले देखने को मिल