स्वास्थ्य विभाग की स्थिति में बेहतर सुधार,जिलाधिकारी के द्वारा लगातार समीक्षा से संतुष्ट डॉक्टरो को किया सम्मानित।

Patna Desk

 

कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. मीना कुमारी के नेतृत्व व जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की लगातार समीक्षा किया जा रहा था। जिसमें पाया गया था कि कैमूर जिले के स्वस्थ्य विभाग की स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। जिसका उदाहरण पूर्व में जिला अधिकारी सावन कुमार के द्वारा अपने पत्नी का सर्जरी प्रसव सदर अस्पताल भभुआ में कराया गया था और दूसरी बार 26 दिसंबर 2023 को इसकी झांकियां बापू सभागार पटना में आयोजित स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में देखने को मिला। जहां पर कैमूर जिला के स्वस्थ्य विभाग को सर्वाधिक चार सम्मान मिला। जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मी को सम्मानित किया गया। जिसमे कैमूर जिला से डॉ.किरन सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला लेखा प्रबंधक, प्रभात कुमार, जिला अनुस्रवण एव मूल्यांकन पदाधिकारी मधुसूदन कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक कुमार फार्मासिस्ट को सदर अस्पताल में ऑनलाइन दवा की उपलब्ता सत प्रतिशत रखने के लिए अपर मुख्य सचिव प्रत्य अमृत, कार्यपालक निर्देशक संजय कुमार सिंह के उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री बिहार के द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

Share This Article