हजारों श्रद्धालु पहुंचे अजगैविनाथ, उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य चैती छठ पर्व का हुआ समापन

Patna Desk

News PR डेस्क : भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट मे चैती छठ पूजा के अंतिम दिन हजारों श्रध्दालुओं ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुचे ।इस दौरान भक्तों ने चैती छठ मईया को उदयमान भगवान भास्कर का जयकारा लगाते हुए अपनी मन्नतें छठी मैया से मांगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं भक्तों ने बताया कि उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से हम लोगों का सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं।इसलिए बिहार के लोग जो झारखंड, उतरप्रदेश सहित अन्य राज्यों मे काम करते हैं वह आस्था के इस महापर्व को मानने अपने घर लौट के जरूर आते हैं। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार के निर्देश पर सुबह से ही गंगा घाट कि साफ सफाई एंव सीओ शंभुशरण राय एंव थानाध्यक्ष लाल बहादुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु कू द्वारा सभी गंगा घाट का जायजा लिया जिससे छठ व्रतियों महिलाओं एंव श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और गंगा घाट मे सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम पुख्ता किया।

भागलपुर अंजनी कश्यप की रिपोर्ट

Share This Article