हड़ताल का दूसरा दिन, डाकघरों में लटाका है ताला, सरकार के कर्मचारी सरकार पर निकाल रहे भड़ास

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर में केन्द्रीय संघ के संयुक्त पर आज पूरे देश भर में सभी डाकघरों में दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। भोजपुर मंडल के दोनों प्रधान डाकघर आरा और बक्सर के अधीन आने वाले सभी डाकघरों में ताले लटके रहे। सभी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर सरकार के इस नकारात्मक रवैए का विरोध किया।

संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रभात कुमार सिंह एवं कृष्णा मुरारी ने एनपीएस हटाने एवं ओ पी एस को लाने के लिए अपने वचनबद्धता को दोहराया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सचिव गोवर्धन सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक संघ की उचित मांगों पर विचार नहीं किया जाता चरणबद्ध तरीके से संघीय कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रधान डाकघर आरा परिसर में जिले के दूर से आए हुए कर्मचारी साथियों ने अपना अपना विचार प्रकट किया। तथा अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में अजय कुमार सिंह मनोरंजन, प्रमोद कुमार सिन्हा, संतोष सहाय, त्रिलोकी नाथ चौबे, टुनटुन सिंह, अमित कुमार, उदय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश भवन, मृत्युंजय कुमार, अनिल कुमा,र देवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार, श्याम बिहारी तिवारी, संजय सिंह, मिथिलेश सिं,ह शिवजी राम, गोविंद नारायण, प्रफुल्ल कुमार, तथा तथा उसके साथियों ने भी आकर के आकर के हौसला बुलंद किया और और यहां के कर्मचारी भी आरके वहां भी हड़ताल को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम में का मनोबल बढ़ाने के लिए क्यामुद्उद्दीन अंसारी, एवं शिक्षक संघ के और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपना नैतिक समर्थन देते हुए उपस्थित हुए|

आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share This Article