ह*त्या मामले मे इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – गया पुलिस ने डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में विगत 3 जून को चौमिन दुकान के पास रवि कुमार को चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में शामिल पचास हजार रुपए की इनामी अभियुक्त आनंद कुमार और बाबू कुमार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतक रवि कुमार अपना पचास हजार रुपया बकाया अनंत कुमार और बाबू कुमार उर्फ अभिषेक कुमार से वापस लेने अपने दोस्त प्रिंस कुमार तथा अन्य दो दोस्तों के साथ छोटकी नवादा स्थित उसके चौमिन दुकान पर गए थे इसी क्रम में उसे दोनों व्यक्तियों ने रवि कुमार पर चाकू से हमला कर दिया था जिसे बचाने गए प्रिंस कुमार पर भी दोनों ने हमला कर घायल कर दिया था अपराधकर्मी अनंत कुमार और बाबू कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे और गुजरात में छिप कर रह रहे थे राज्य सरकार द्वारा इस मर्डर केस में दोनों अपराधकर्मी के ऊपर 50-50 हजार रुपए इनाम घोषित कर रखा था उन्होंने बताया अपराधकर्मी के घर छापामारी कर घटना में प्रयुक्त एवं चाकू बरामद किया गया है साथी प्राथमिकी अभियुक्त अपराधकर्मी के मा रिंकू देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article