हनी सिंह के साथ सालों पुरानी लड़ाई खत्म करना चाहते हैं बादशाह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सिंगर बादशाह और रैपर यो यो हनी सिंह के बीच की लड़ाई अब थमती नजर आ रही है। बादशाह ने अपनी तरफ से हनी के साथ झगड़े को खत्म करते हुए कहा कि एक वक्त था, जब उनके मन में उनको लेकर नफरत थी, लेकिन अब वह इसे खत्म करना चाहते हैं।

दरअसल बादशाह ने 24 मई को देहरादून में आयोजित ग्रैफेस्ट 2024 में परफॉर्म किया।जिस दौरान उन्होंने हनी सिंह के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी को खत्म करने की बात की उन्होने अपने परफॉर्मेंस के दौरान, बादशाह ने हनी सिंह के बारे में कहा, “एक वक्त ऐसा था, जब मेरे मन में एक शख्स के लिए नफरत थी, और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। उस नफरत को पीछे छोड़ना चाहता हूं। वह शख्स थे हनी सिंह।”

बादशाह ने कहा, “मुझे कुछ गलतफहमियों की वजह से नफरत होने लगी थी, लेकिन कुछ समय बाद मुझे एहसास हुआ कि जब हम साथ थे, तो जोड़ने वाले बहुत कम थे और तोड़ने वाले बहुत ज्यादा।” उन्होंने आगे कहा, “आज मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं उस वक्त को पीछे छोड़ चुका हूं। मैं उनके बेहतर करियर के लिए दुआ करता हूं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article