हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार, पार्टी में मची खलबली।

Patna Desk

इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से, जहां झारखंड पुलिस ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान पर रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारने का आरोप है।

दरअसल, रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। जहाँ इस मामले मे महिला ने हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को आरोपित बनाया था। इसी मामले में रांची से आई पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।

दानिश रिजवान आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला के निवासी हैं। रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन थाना के सहयोग से आरा कोर्ट के पास से हम प्रवक्ता को धर दबोचा। झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया में लगी हुई है। इधर, हम नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर तक खलबली मची रही।

 

Share This Article