‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बने JDU नेता संजीव श्रीवास्तव, कहा-तिरंगा हमें जोड़ता है, देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू नेता सह समाजसेवी संजीव श्रीवास्तव ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बने हैं। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच सभी लोग अपने घरों और कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भवनों के ऊपर भी तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान का हिस्सा बनकर समाजसेवी सह जदयू नेता संजीव श्रीवास्तव हर्ष का अनुभव कर रहे हैं।

इसके साथ ही सभी भारतवासियों से आग्रह किया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सभी को हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि देश सर्वोपरि है, तिरंगा हमारे देश की आजादी का प्रतीक है, तिरंगा हमारा शान है। यह अभियान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सभी नागरिकों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने या प्रदर्शित करने और अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स में प्रोफाइल फोटो में भारतीय तिरंगे को लगाने की अपील की है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के तहत एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का हिस्सा बनकर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लोग अपने घरों में तिरंगा फहराएं या अपने घरों को तिरंगे से सजाएं। पीएम मोदी ने कहा, “तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।” आईये देश की शान के लिए हम सब मिलकर अभियान को सफल बनाएं।

Share This Article