हाइवा और फॉर्च्यूनर गाड़ी के टक्कर में चालक सहित तीन घायल 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के कटवा पहाड़ के समीप सड़क दुर्घटना जिसमे पूरव की तरफ से आ रही है फॉर्च्यूनर गाड़ी को हाइवा ने जोर दार टक्कर मारा टक्कर होने से फॉर्च्यूनर सवार तीन लोग घायल हो गए जिसमे गोएथल्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रतिमा सिंह के पुत्र शिव शक्ति सिंह रिशु राय व जीतू पहाड़िया भी सवार थे,घटना के वक्त पीरपैंती थाना के गस्ति दल भी मौजूद थे जिसमे एसआई बब्लू कुमार और निजी चालक मो छोटू ने घायल हुए लोगो को बाहर निकाल रेफरल अस्पताल पीरपैंती पहूंचाया,हालांकि घटना स्थल से हाइवा चालक फरार हो गया.अस्पताल के चिकित्सक गणेश खंडेलिया ने बताया शिव शक्ति सिंह के पैर की हड्डी में फैक्चर तथा कई जगह चोट आई है और जितू पहाड़िया के छाती में गंभीर चोट है हालत को गंभीर देखते हुए दोनों को मायागंज रेफर कर दिया,

जानकारी प्राप्त होने तक पुलिस दोनों गाडी को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई वहीं थानाध्यक्ष ने बताया अभी आवेदन किसी पक्ष के तरफ से नहीं दिया गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article