हाइवा की टक्कर से बाईक सवार की मौत..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  एक बार फिर मुजफ्फरपुर में  तेज रफ्तार का कहर दिखने को मिला रहा  है। जहां हाईवा ट्रक के चपेट मे आने से घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगो में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई।

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सरैया थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। वहीं सूचना के बाद पहुंची सरैया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर ज़िले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा जवाहर चौक के समीप की है।

बता दे की सूचना मिलते ही सरैया थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले सरैया थाना क्षेत्र के इसी रोड पर एक हाईवा ट्रक के चपेट मे आने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बबाल काटा था और वाहन को आग के हवाले कर दिया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं उस घटना के महज 24 घंटे के अंदर उसी सड़क मार्ग पर एक बार फिर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article