हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन गया शहर प्रखंड तीन के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में किया गया।

Patna Desk

 

आज गया शहर के प्रखंड तीन अंतर्गत विष्णुपद मंदिर, करसिल्ली, दक्षिण दरवाजा, चांद चौरा, आदि जगहों पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम आयोजित कर आमजन के बीच राहुल गांधी का संदेश तथा मोदी सरकार के विफलताओं का कच्चा चिट्ठा वितरित किया।

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, दीपू लाल भैया, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय राज, उमाकांत धोकड़ी, तपेश्वर पूरी, सरोज पांडेय, संजय तिवारी उर्फ मुन्ना, आदि ने जगह, जगह नुक्कड़ पर हाथ से हाथ जोड़ कर मोदी सरकार के विफलताओं जैसे बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ जम कर आवाज बुलंद किया।

नेताओ ने कहा की आज देश में हम दो हमारे दो, यानी मोदी, शाह _ अडानी, अंबानी का शासन चल रहा है, जनता की गाढ़ी कमाई को चंद पूंजीपतियों के बीच लुटाई जा रही है।

नेताओ ने कहा की अडानी प्रकरण के खिलाफ प्रखंड, जिला एवम् राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन एवम् पर्दाफाश रैली का आयोजन किया जाएगा।

नेताओ ने कहा की मोदी सरकार कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात वाली नीति के तहत काम कर रही है। देश के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाए सभी के साथ अन्याय हो रहा है।

Share This Article