हिंदी दिवस 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्यों मनाते हैं ये दिन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश भर में हिंदी भाषा और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस को लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

हिंदी भारत की ऑफिशियल लैंग्वेज है। इसके अलावा हिंदी भाषा फिजी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस जैसे अन्य देशों में भी काफी लोकप्रिय है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि, इस दिन व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्मदिन होता है, जिन्होंने हिन्दी को भारत की राजभाषा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी के परिणामस्वरूप उनके 50वें जन्मदिन पर यानी 14 सितम्बर 1949 को, हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था।

Share This Article