पटना: पुलिस को चकमा देकर PMCH से एक कैदी फरार, बेऊर जेल से दो कैदियों को इलाज के लिए लाया गया था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में अस्पताल से एक कैदी के फरार होने की खबर सामने आ रही। बताया जा रहा कि बेऊर केंद्रीय कारा से पुलिस अभिरक्षा में में तीन कैदियों को इलाज के लिए PMCH लाया गया था। जहां से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसवाले कैदी को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे। लेकिन उसे ढूंढ़ने में उनके पसीने छूट रहे।

कैदी पेट दर्द की समस्या से बीमार था। लगभग 2 साल से शराब मामले में बेऊर जेल में बंद था। बायपास में जो शराब के गोदाम पकड़ाया था उसी मामले में बंद था। वहीं रसीद कटवाने के दौरान सिपाही को धक्का देते हुए कैदी फरार हो गया। दो लोग कैदी को फरार करवाने में शामिल थे। पुलिस ने जब पीछा किया तो गाड़ी छोड़कर सभी भाग निकले।

वहीं भागने के क्रम में गाड़ी सहित कई एटीएम कार्ड मोबाइल फोन बरामद हुआ। कैदी को भगाने वाले लोग होटल विनायक में रुके थे। जोकि गोरिया टोली में स्थित है। हालांकि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले की सूचना पाकर पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अस्पताल परिसर का सीसीटीवी फूटेज देखा जा रहा। पुलिस दल बल के साथ कैदी को पकड़ने में लग गई है।

Share This Article