नालंदा में दिन दहाड़े साढ़े सात लाख की लूट, 4 लुटेरों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का कर दिया सफाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा में बैंक लुटेरों ने आठ लाख की लूट की घटना को जाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बड़गांव के पास दिनदहाड़े 4 की संख्या में लुटेरों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 8 लाख की दिनदहाड़े लूट की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के गढ़पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से छेड़छाड़ करते 33 लाख लूटने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर से आनन-फानन में लुटेरों ने लूट की है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा और राजगीर इसकी जांच के लिए पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि 7लाख 50 हजार की लूट की बात कही।

उन्होंने कहा कि हमारे स्तर पर घटना की जांच की जा रही है। अब तक इसमें कोई भी नया इंपोर्ट नहीं मिल पाया है। वही बैंक में पदस्थापित बैंककर्मि उत्तम प्रसाद ने कहा कि 4 की संख्या में लुटेरे हथियार से लैस होकर अचानक बैंक के अंदर प्रवेश किया और बैंक कर्मियों को पर पिस्टल तान दिया। बैंक कर्मियों ने जब रोकना चाहा तो लुटेरों ने मारपीट भी की। लुटेरों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर सेफ रूम में रखे आठ लाख लूट कर आराम से निकल गए।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article