ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, दो महिला समेत 7 लोग घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में ज़मीन विवाद की चल रही पंचायती के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें 2 महिला समेत कुल 7 लोग घायल हो गये हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद आनन-फानन में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा।

इस दौरान दो महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना अम्बा थाना क्षेत्र के देउरा गांव की है। सभी घायलों को तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज़ जारी है। हालांकि,2 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिए उन्हें गया रेफर कर दिया है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article