1.6 करोड़ की लागत से नवनिर्मित विद्यालय के भवन का पूर्व कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन।

Patna Desk

 

दुर्गावती प्रखंड के शत्रु हरण+2 उच्च विद्यालय का पूर्व कृषि मंत्री सह आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के शत्रु हरण प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर में कमरों के अभाव के चलते पठन-पाठन के कार्य में काफी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। जिसके लिए लोगों के द्वारा पूर्व कृषि मंत्री सह आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह से गुहार लगाई गई थी जिसके बाद पूर्व कृषि मंत्री के द्वारा शत्रु हरण प्लस टू उच्च विद्यालय में 1.6 करोड़ रुपए की लागत से 12 रूम का निर्माण कराया गया। जिसका शुक्रवार को पूर्व कृषि मंत्री साकर सिंह के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है। विद्यालय परिवार की तरफ से पूर्व कृषि मंत्री को धन्यवाद देते हुए उनके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह पिंकू, कल्याणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डिंपल सिंह, खमीदौरा पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि राजेश कुमार, सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Share This Article