News PR Live
आवाज जनता की

सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टर्म-2 की परीक्षा का एलान कर दिया है। यह 26 अप्रैल से ये बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में  होगा। CBSE बोर्ड ने 09 फरवरी 2022, बुधवार को ये जानकारी दी। विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श और देश में कोरोना  के हालात को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in  पर नोटिस जारी की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने ये जानकारी दी। थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी।  वहीं उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। 10वीं औ 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टर्म-1 पिछले साल दिसंबर में पूरा हो चुका है।

बता दें कि अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षा 2 घंटे की होगी। ये परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा। इसमें पूछे जाने वाले सभी सवाल सब्जेक्टिव टाइप होंगे। इस बीच, बोर्ड द्वारा टर्म -1 के लिए 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द जारी करने की उम्मीद है। ये जारी होने के बाद स्टूडेंटस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर कार्ड की जांच कर सकेंगे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.