12 साल की किशोरी से गैंगरेप, विरोध करने पर लड़की का तोड़ा हाथ, आंख फोड़ने की भी कोशिश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेतिया में एक 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। इतना ही नहीं विरोध करने पर दोनों युवक ने लड़की का एक हाथ तोड़ दिया और आंख फोड़ने की भी कोशिश की। उसकी आंखों पर भी गंभीर चोटें आई है। लड़की की हालत गंभीर है। पीड़ित का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में चल रहा। पूरा मामला जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिवल पांडे ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। वहीं मामले में पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी लड़की बकरी चराने घर के पीछे एक बगीचे में गई हुई थी। तभी गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और उसकी लड़की को पकड़ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसका हाथ तोड़ दिया।

साथ ही उसके आंख को फोड़ने की कोशिश की गई। गांव की ही एक लड़की ने बेहोशी की हालत में पीड़िता को देख उसके घर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने लड़की को लेकर इलाज के लिए मझौलिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने लड़की की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।

Share This Article