14 साल पहले बने एक पुल की हालत जर्जर, जदयू नेता ने दी जानकारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- छपरा मांझी प्रखंड के दहा नदी पर वने पुल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 फरवरी 2010 में उदघाटन किया गया था। चौदह साल में पुल की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चली है। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की सम्भावना व्यक्त किया जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

साथ ही सारण जिला के जदयू नेता निरंजन सिंह से पत्रकारों को एक प्रेसवार्ता में जानकारी दिया कि प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग लगाया था। लेकिन दवंग व्यक्तियों द्वारा वैरिकैटिंग खोल दिया गया था। जिससे भारी वाहनों का आवागमन से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

वही छठु मांझी ने भी कहा कि अग्रेज के शासन काल में एक लोहे का पुल निर्माण कराया गया है, वह भी पुल किसी भी समय बड़ा घटना का अंजाम दे सकता है। यह सड़क मांझी गुठनी पथ से आवागमन भी बाधित हो सकता है। पूर्व प्रमुख रामकिसुन सिंह ने कहा कि ठीकेदार व कार्पालक अभियंता के मिली भगत से घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग किए जाने पर पुल निर्माण चौदह साल में ही ध्वस्त होने की बात कही गई है। जिला से भी कुछ वरिय पदाधिकारी द्वारा जांच किया गया। उक्त मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेश सिंह रघुवंश सिंह चंदन सिंह गोलू यादव इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article