15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का होगा शुभारंभ, तैयारी जोरशोर से।

Patna Desk

 

 

कल यानी 15 अक्तूबर यानी रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। शारदीय नवरात्र को लेकर कैमूर जिले के विभिन्न मंदिरों पर तैयारियां जोरशोर से किया जा रहा है। गौरतलब है कि कैमूर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां अब चरम पर पहुंचने लगी हैं। इस बार के दुर्गा पूजा के शुरू होने में अब मात्र एक दिन शेष रह गए हैं। जिसके चलते विभिन्न पूजा समितियों के लोग व आम माता भक्त पूजन की परम्परा निभाने की तैयारी में जुट गए हैं। नवरात्रि को लेकर शहर सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पंडाल निर्माण अंतिम चरण में हैं। त्यौहार मनाने के अलावे प्रति वर्ष माता के आगमन और प्रस्थान के फलाफल पर भी श्रद्धालुओं की निगाहें टिकी रहती हैं। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड मे पहाड पर अवस्थित मां मुंडेश्वरी धाम में माता के दर्शन पूजन के लिए तैयारियां जोरशोर से किया जा रहा है, इसके अलावे अन्य जगहों पर स्थापित मंदिरों की साफ सफाई समेत सजावट का काम जोरशोर से किया जा रहा है।

Share This Article