15 दिन के लॉकडाउन का दिख रहा है असर, बाजार में पसरा है सन्नाटा, लोगों को रोजगार की सता रही है चिंता

Sanjeev Shrivastava

डीएन मौआर

औरंगाबादः राज्य में कोरोना के कारण 15 दिन के लॉकडाउन का असर पहले दिन से ही नजर आने लगा है। औरंगाबाद सहित जिले के सभी शहरों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया गया। शहर में जरूरी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी संस्थान बंद रहे। हालांकि इस व्यवस्था के कारण कुछ लोग परेशान भी नजर आए।

गौरतलब है बिहार में बढ़ती कोरोना की कहर को नियंत्रण करने तथा चैन को समाप्त करने हेतु एक बार फिर से पूरे बिहार को सरकार ने लॉकडाउन करने की घोषणा कर दिया है। जिसको लेकर के आज औरंगाबाद में भी जोरदार असर देखने को मिल रही है। चाहे जिला मुख्यालय हो या प्रखंड मुख्यालय सभी जगहों पर आज सनाटा पसरी हुई है। वहीं इस बन्दी को लेकर आज आम लोगों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है।

न रोजगार, न राशन

आज जिला के हजारों गरीब परिवार आज भुखमरी के कगार पर हैं। क्योंकि बिहार सरकार के द्वारा लोगो तक पहुचाई जाने वाली सहायता अभी भी आम जनता से कोसो दूर है। सरकार को कागज के माध्यम से यह भले ही कही जा रही है कि सभी लोगो तक सहायता पहुँच रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही व्या कर रही है।

Share This Article