1932 खतियान लागु करने की मांग हुई तेज , चल रहा है ताबड़तोड़ ट्विटर कैंपेन

Patna Desk

NEWSPR/DESK : रविवार की सुबह ट्विटर पर अचानक #Implement1932khatiya 1932 का खतियान लागू हो ट्रेंड करने लगा। सुबह करीब 10 बजे से ट्विटर पर यह ट्रेंड में आ गया। ट्विटर पर ट्रेंड कराने वालों में ज्यादातर युवा छात्र ही शामिल हैं।

झारखंडियों को नहीं मिली उनकी पहचान

ट्विटर पर 1932 का खतियान लागू करो हैश टैग के साथ कई तरह की बातें शेयर की जा रही है। दिनेश कुमार महतो नामक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि सरकार झारखंडियों को दोबारा आंदोलन करने को मजबूर न करे। झारखंडी हित में स्थानीय नीति लागू करे और 1932 का खतियान लागू करे। हेरण महतो नामक यूजर ने लिखा है कि गुरु जी झारखंडियों ने झारखंडी सरकार बनाई है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि 1932 का खतियान लागू करो।

सिदो कान्हू के वंशज ने भी उठाई आवाज

सिदो कान्हू के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने भी 1932 का खतियान लागू करने की आवाज उठाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 1932 का खतियान लागू करने की मांग की है। वहीं ब्रजकिशोर महतो नामक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि संघर्ष के वादियों में हम भी लिखेंगे क्रांतिकारी में अपना नाम, जब तक लागू नहीं होगा हमारा खतियान।

12 बजे तक हुआ 10 हजार ट्वीट

सुबह 10 बजे से ट्विटर पर 1932 के खतियान को लेकर शुरू हुआ यह अभियान  देखते ही देखते आंदोलन बन गया। दो घंटे में ही करीब 10 हजार ट्वीट हो चुके हैं। अभी भी ट्वीट का सिलसिला जारी है।

Share This Article