News PR Live
आवाज जनता की

रोहतास में थानाध्यक्ष पर गोली चलाने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NEWSPR डेस्क। बिहार के रोहतास में NH 2 पर ताराचंडी सासाराम के पास छापेमारी करने दरिगांव थानाध्यक्ष पर गोली चलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है।

शुक्रवार को रोहतास एसपी आशीष भारती ने सासाराम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता NH 2 पर कई कांडों में रही है। पिछले माह में NH 2 पर ट्रक मालिक सह चालक की हत्या मामले में भी गिरफ्तार अपराधी की संलिप्तता है। साथ ही दरिगांव थानाध्यक्ष पर चलाई गोली मामले में भी शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि दरिगांव थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी ने साहस की परिचय देते हुए लूट की घटना होने से नहीं होने दिए। जिसको लेकर इन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बता दें कि गुरुवार की सुबह दरिगांव सहायक थाना के थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग एक ट्रक में लूटपाट कर रहे हैं। जिसके बाद वो दल बल के साथ वहां पहुंचे तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में थानाध्यक्ष के हथेली में गोली लगी। हालांकि घायल थानाध्यक्ष अब इलाज के बाद ठीक हैं।

रोहतास से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.