20 वर्षो से फरार हार्डकोर नक्सली शेख अख्तर गिरफ्तार।।

Patna Desk

 

NewsPRLive – सासाराम, नक्सल मुक्त रोहतास बनाने के उद्देश्य से पुलिस की छापेमारी में 20 वर्षों से फरार एक इनामी कुख्यात नक्सली को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने कहा कि 20 वर्षों से नौहट्टा थाना क्षेत्र के नौडीहा के फरार कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को गिरफ्तार किया गया है ।

नक्सल मुक्त रोहतास बनाने के उद्देश्य रोहतास पुलिस अन्य प्रदेश व जिलों से संपर्क साध कर इन दिनों छापामारी अभियान जारी रखा है। इसी कड़ी में 20 वर्षो से फरार इनामी कुख्यात नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो रोहतास पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि उक्त नक्सली 20 वर्षों से फरार था जिसके विरूद्ध नौहट्टा थाने में ही कई मामले दर्ज हैं।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी के सोनभद्र जिला के पुलिस से संपर्क साधा कर संयुक्त करवाई में नौहट्टा थाना क्षेत्र के नौडीहा के रहने वाले शेख खुर्शीद के पुत्र कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की अगली कार्रवाई भी जारी है। एसपी ने कहा कि उक्त नक्सली के खिलाफ पुलिस पर हमला, लेवी वसूलने, नक्सली गतिविधियां में शामिल होने आदि के कई मामले दर्ज हैं। कुख्यात नक्सली शेख अख्तर की गिरफ्तारी से रोहतास में नक्सली गतिविधियां कम होगी।

Share This Article