21 July 2021 Aaj Ka Panchang : आज पंचांग के अनुसार ‘ब्रह्म’ योग बना हुआ है, दोपहर 12 बजे के बाद से हैं कई शुभ मुहूर्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 21 जुलाई 2021, बुधवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। जहां पर केतु पहले सही विराजमान है। आज वृश्चिक राशि में ग्रहण योग बना हुआ है।

देवशयनी एकादशी व्रत पारण (Devshayani Ekadashi Vrat Parana)- पंचांग के अनुसार 21 जुलाई, बुधवार को द्वादशी की तिथि पर एकादशी व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन देवशयनी एकादशी व्रत का पारण है. इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। आज गणेश जी की पूजा का विशेष संयोग बना हुआ है। गणेश जी की पूजा करने से केतु की अशुभता दूर होती, और बुध ग्रह की शुभ में वृद्धि होती है। आज पंचांग के अनुसार ‘ब्रह्म’ योग बना हुआ है। इसे शुभ योग माना गया है।

सूर्य और चंद्रमा का समय-
सूर्योदय – 5:40 AM
सूर्यास्त – 7:14 PM
चन्द्रोदय – Jul 21 4:51 PM
चन्द्रास्त – Jul 22 3:19 AM

आज के शुभ मुहूर्त-
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 10 बजकर 27 मिनट से 11 बजकर 55 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त- अगले दिन सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड- सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक।

 

Share This Article